Breaking News :

शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने के पीछे जिम्मेदार होते हैं ये कारण

Reasons Why Women Gain Weight After Marriage: शादी के बाद महिला हो या पुरुष, दोनों अपने जीवन में कई तरह के बदलाव महसूस करते हैं। यह बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के हो सकते हैं। हालांकि शादी के बाद होने वाले इन बदलाव का असर पुरुषों की तुलना में महिलाओं के जीवन पर ज्यादा पड़ता है। शादी के बाद महिलाओं में मोटापा आने लगता है। जो महिलाएं शादी से पहले तक छरहरी काया की रहती हैं, वे भी शादी के कुछ साल बाद ही अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशान होने लगती हैं। आइए जानते हैं शादी के बाद आखिर क्यों लड़कियों का वजन अचानक बढ़ने लगता है।


द ओबेसिटी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार शादी के पांच साल के भीतर ही करीब 82 फीसदी कपल्स का वजन 5 से 10 किलो बढ़ जाता है। हालांकि इस मामले में महिलाएं सबसे आगे हैं। महिलाओं का वजन पुरुषों के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ता है।


डाइट में बदलाव-

शादी के बाद लड़कियां अपनी पसंद से नहीं बल्कि पति और ससुरालवालों की पसंद से खाना बनाती हैं। ससुराल के लोगों को खुश करने के चक्कर में ख़ूब घी, तेल, मसाला इस्तेमाल करती हैं। इतनी मेहनत से बनाया खाना खराब न हो, इस चक्कर में ओवरईटिंग भी कर लेती हैं। समय के साथ बदली ये प्राथमिकताएं आपका वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। 


फिटनेस को लेकर लापरवाही-

जो लड़किया शादी से पहले खुद को फिट रखने के लिए तमाम कोशिशें करती हैं, शादी के बाद व्यायाम आदि से उनका ध्यान हट जाता है। जिसके चलते वजन बढ़ने लगता है।


हॉर्मोनल बदलाव-

शादी के बाद सेक्सुअल लाइफ में एक्टिव होने की वजह से लड़कियों के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होने लगते हैं। जिसकी वजह से वजन बढ़ता है। वहीं, गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल भी वजन बढ़ाता है।


ओवर ईटिंग-

शादी के बाद दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई नए कपल को अपने घर खाने पर बुलाता है, जहां पर सभी लोग मिलकर नई दुल्हन को जरूरत से ज्यादा खाना खिला देते हैं। यह सिलसिला शादी के बाद कई हफ्तों तक जारी रहता है। इस वजह से शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी चली जाती है और तेजी से वजन बढ़ने लगता है।




बढ़ता तनाव-

शादी के बाद लड़की को नए माहौल में ढलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लड़की अगर वर्किंग है, तो उनकी जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं, ऑफिस के साथ-साथ घर पर भी अपना बेस्ट देने की कोशिश में हमेशा तनाव में रहती है और स्ट्रेस ईटिंग की शिकार हो जाती है। जिस वजह से वजन बढ़ने लगता है।


बदलती सोच-

शादी से पहले लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए नियमित व्‍यायाम और जिम करती हैं और खानपान का भी ध्यान रखती हैं लेकिन शादी के बाद सोच बदल जाती है. कई महिलाएं ये सोचने लगती हैं कि अब तो शादी को चुकी और अब फिटनेस की क्‍या जरूरत। यही सोच वजन बढ़ने का कारण बनने लगती है।