Breaking News :

ऑटो चालक ने की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म , पुलिस ने किया गिरफ्तार..

धमतरी जिले से नाबलिग लडकी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां 7 साल के नाबलिग बच्ची को आटों चलाक ने गाड़ी में बैठकर दुर ले जाकर शारीरिक शोषण की घटना को अजांम दिया है जिसके बाद घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस ने आरोपी आटो चलाक को गिरफ्तार कर लिया है.

 मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने 8 साल के भाई के साथ शुक्रवार सुबह 8 बजे अपने नानी के घर से वापस अपने घर आ रही थी। इतने में आरोपी महेश कुमार ओझा रास्ते में अपनी ऑटो लेकर पहुंच गया। इसके बाद उसने दोनों भाई बहन को रोक लिया और लड़की के भाई को वहां से भगा दिया। भाई को भगाने के बाद आरोपी ने बच्ची को जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और वहां से निकल गया।

 बाद में महेश ने बच्ची के साथ रेप किया और बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर निकल गया। घटना के बाद लड़की रोती हुई अपने घर पहुंची और अपनी परिजनों को इस बात की शिकायत की। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महेश कुरूद इलाके का रहने वाला है। मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक महेश कुमार ओझा कुरूद इलाके का रहने वाला है। फ़िलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।