Breaking News :

CRIME : दादा ने अपने ही पोती से किया दुष्कर्म ,गर्भवती होने मामले से पर्दा हटा,आरोपी दादा गिरफ्तार...

बलौदा बाज़ार जिले से रिश्तों को शर्म सार कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां दादा ने अपने ही पोती को जान से मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को  अंजाम दिया है. लड़की के गर्भवती होने पर पर इस दुष्कर्म मामले से पर्दा हटा. इसके बाद 16 वर्षिय नाबालिग पिडीत को  लेकर परिजन थाने पहुंचे और 58 वर्षिय आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 


जानकारी के मुताबिक, दावनबोड़ निवासी 58 साल का छेदूराम तुरकाने दूर के रिश्ते में लगने वाले अपने भांजे के घर जून 2021 में ग्राम गैतरा आया था। वहां आरोपी ने अपने भांजे की 16 साल की बेटी को, जब घर में वह अकेली थी तो आरोपी छेदूराम ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद मिली धमकी से पीड़िता काफी डर गई। फिर आरोपी ने दोबारा दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की उससे दूरी बनाकर रखती। कुछ दिनों बाद आरोपी अपने गांव लौट गया।




इस बीच उसमें शारीरिक बदलाव शुरू हो गए। पहले तो परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद लड़की की मां ने ध्यान दिया तो उन्हें कुछ शंका हुई। डॉक्टर के पास लेकर गईं तो लड़की के 7 माह की गर्भवती होने का पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ तो वह भाग निकला। उसे तलाश कर रहे थे। इसी बीच दोपहर में उसके फिर गांव में देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।