Breaking News :

शादी में शामिल होने होने गये कांग्रेस कार्यकर्ता की नक्सलियों ने की हत्या,लंबे समय से मुखबिरी के शक में था नक्सलियों के निशाने में कर्यकर्ता..

बीजापुर। जिले में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार अपनी कायरता भरी हरकत का परिचय देते है इसी बीच खबर सामने आई है कि जिले के ताडमेर गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए कांग्रेसी कार्यकर्ता धनश्याम मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी है. 


बताया जा रहा की धनश्याम मंडावी काफी समय से नक्सलियों के निशाने पर था। नक्सली इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक करते थे। SDOP अभिनव उपाध्याय ने बताया की बुधवार शाम घनश्याम ताडमेर गांव में एक विवाह के समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, तो उस दौरान माओवादियों को घनश्याम के आने की भनक लगी। 


इसके बाद करीब आधा दर्जन से अधिक माओवादी गांव पहुंच गए। और उन्होंने धनश्याम को गोली मार दी। हत्या करने के बाद नक्सली जंगल की तरह भाग गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद रात में ही जवान मौके पर पहुंच गए थे।