Breaking News :

तीरंदाजी के विकास और प्रशिक्षण के लिए अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होगा विशेष प्रशिक्षण


रायपुर : भारतीय तीरंदाजी संघ ने देश में तीरंदाजी खेल के विकास और उत्थान के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। इस दिशा में छत्तीसगढ के कुछ स्कूलों को तीरंदाजी का खेल शुरू करने के लिए चिन्हित किया गया है।


तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने एएआई से संबंधित सभी राज्य संघों के साथ संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया है और तत्काल विशेष जिले में या आस-पास के जिले में कोई कोच या तीरंदाज की उपलब्धता के आधार पर चिन्हांकित स्कूलों के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। ऐसे तीरंदाज/कोच को उचित भुगतान भी किया जाएगा।


प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पत्र में जो बातें जानकारी चाही गई है, सभी बातों से अवगत कराते हुए और साथ में उन जिलों में कोच तीरंदाज सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए आभार व्यक्त किया है.