Breaking News :

प्रतियोगिता का आयोजन:राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज से 32 राज्याें के 650 तीरंदाज होंगे शामिल



रायपुर। राजस्थान तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में राजस्थान राज्य तीरंदाजी जूनियर एवं सब जूनियर प्रतियोगिता 19 से 23 सितंबर तक पुलिस लाइन मैदान में शुरू होगी। इसमें 32 राज्यों के लगभग 650 तीरंदाज अपनी खेल कला का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि बालक बालिका की तीन वर्ग इंडियन राउंड, रिकर्व, कंपाउंड में प्रतियोगीता होगी। इस प्रतियोगिता से वेस्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।


प्रतियोगिता के संचालन के लिए शिक्षा विभाग के 35 शारीरिक शिक्षक लगाए हैं, वहीं 20 टेक्निकल ऑफिशियल राजस्थान तीरंदाजी संघ के नियुक्त किए गए हैं। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से शुरु होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। रविवार काे टेक्निकल ऑफिशियल की बैठक कंपटीशन डायरेक्टर अनिल जोशी ने ली।