Breaking News :

नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर फिर से की कायरना हरकत, चपेट में आने से CRPF के 4 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने मंगलवार को बीजापुर के भोपालपट्नम में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के चार जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को चिन्नाकोड़ेपाल टी पॉइंट में हुआ है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग में निकले जवानों को निशाना बनाया गया। ब्लास्ट में CRPF के 4 जवान घायल हुए हैं। इस घटना की पुष्टि ASP पंकज शुक्ला ने की हैं।


माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में 4 जवान हुए जख्मी हैं। घायल जवानों का ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सभी घायल जवान CRPF 153 वीं बटालियन के हैं। जब जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे तभी T-पॉइंट से 100 मीटर अंदर जंगल में हुआ ब्लास्ट।