Breaking News :

अपने कोको की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पहुंची संभावना, बोलीं-''फिर जरुर आना बेटा...''


एक्ट्रेस संभावना सेठ कितनी बड़ी पेट लवर्स हैं ये तो हर कोई जानता है। संभावना के पास 4 प्यारे डाॅग्स हैं जिनके नाम कोको, चैरी, कैंडी और छुनछुन हैं। संभावना अपने इन डाॅग्स से बेहद प्यार करती हैं। वह आए दिन उनके साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि उनका एक डाॅग कोको संभावना का साथ हमेशा हमेशा के लिए छोड़ गया। 14 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे कोको ने अंतिम सांस ली।


कोको के जाने के बाद संभावना काफी टूट गई थीं। वहीं अब उन्होंने अपने इस प्यारे डाॅग को हमेशा के लिए गुडबाॅय कह दिया है। संभावना ने हाल ही में नम आंखों से कोको की अस्थियों का विसर्जन किया। संभावना पति अविनाश के साथ वारानसी पहुंची और गंगा में कोको की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान की तस्वीरें संभावना ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ संभावना ने लिखा-'वाराणसी में कोको का अंतिम संस्कार करना बहुत अच्छा अहसास था। वह मेरा बेटा था।


मैंने वह सब करने की कोशिश की जो एक मां कर सकती है। अगर हम कहें कि वे हमारा परिवार हैं तो हमें उन्हें परिवार के सदस्य की तरह सम्मानजनक अलविदा कहना चाहिए।अलविदा कोको..फिर जरुर आना बेटा..मम्मा तुम्हारा इंतज़ार करेगी।' बता दें कि कोको लंबे समय से बीमार था और 14 अक्टूबर की रात 2.30 बजे उसे सांस लेने की दिक्कत हुई। 'CoCo' को जल्द हाॅस्पिटल ले जाया गया लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था। 14 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे कोको ने अंतिम सांस ली।