Breaking News :

मंत्रालय में नौकरी लगाने 71 लाख की धोखाधड़ी, 3 शातिर गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। अधिकारी ने खुलासा करते बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले पढे लिखे बेरोजगार नवयुवको के साथ ठगी करते थे। मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम 71 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर चुके थे। पुलिस की सक्रियता से 3 आरोपी पकड़ा गया। अब तक 15-20 से भी अधिक लोगो को ठगी का शिकार बना चुके है। आरोपियों से 2 कार हुण्डई वेन्यू एवं एस-क्राॅस और मोबाईल बरामद की गई है। 

गांजा तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार

सुपेला पुलिस ने 41 किलो 850 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा है। नशे के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की यह बड़ी कार्यवाही हैं।