Breaking News :

CG NEWS : सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किया ब्लेड से हमला, बहन और पड़ोसी भी घायल

कांकेर।  जिले में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका समेत 3 लोगों पर जानलेवा हमला किया है।  आरोपी युवक ने प्रेमिका समेत सभी पर ब्लेड से हमला किया है। बताया जा रहा है कि लड़की युवक का कॉल नहीं रिसीव कर रही थी। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते युवक ने प्रेमिका के ऊपर ब्लेड से हमला कर दिया। युवक के हमले के बीच बचाव करने आये लड़की की बहन और पड़ोसी भी घायल हुए हैं। हमले में युवक के गले में गंभीर चोटें आई है। वारदात के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के सुभाष वार्ड का है।