Breaking News :

सीकर में पारा 2 डिग्री, दिसंबर का पहला सप्ताह 3 साल में इस बार सबसे ठंडा रहा


सीकर। सीकर मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ ही सर्दी का असर तेज होने लगा है। दिसंबर का पहला हफ्ता तीन साल में सबसे ठंडा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहने और उत्तरी हवा के बढ़ते दबाव से पारा गिरने लगा है. मंगलवार के मुकाबले रात का पारा 0.8 डिग्री गिरकर बुधवार को 2 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। फतेहपुर मौसम विज्ञान केंद्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 7 दिसंबर को पिछले तीन साल में रात का तापमान ऐसा रहा: 2020 में रात का तापमान 5.5 डिग्री, 2021 में 3.5 डिग्री और 2022 में 2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, के आंकड़ों की जांच में पिछले तीन साल में पता चला है कि 2020 में 1 से 7 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 4.6 से 5.6 डिग्री, 2021 में 3.5 से 10 और 2022 में 2.0 से 5.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह में तीन साल में सबसे कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। जबकि साल 2019 में रिकॉर्ड ठंड के चलते दिसंबर के पहले सप्ताह में पारा दो डिग्री से नीचे गिर गया था.