Breaking News :

नेता प्रतिपक्ष के भतीजे की मौत, नहाने के दौरान नदी में डूबा, 10 घंटे बाद मिला शव... आज होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के भतीजे अविनाश वर्मा की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ मामा के घर मध्यप्रदेश गया हुआ था। वह वहां से नर्मदा नदी नहाने गया था। जहाँ नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचन के बाद पहुंची गोताखोरों की टीम ने 10 घंटे की खोजबीन के बाद शव को नदी से बाहर निकाला है। 



जानकारी के अनुसार,  दुर्ग जिले के न्यू आदर्श नगर कुर्मी बाड़ा निवासी निवासी अविनाष मध्यप्रदेश के मंडला अपने मामा के घर गया था। वहां से उसने परिवार के साथ माँ नर्मदा घूमने के लिए गए थे। वहां पहुंचने के बाद अविनाश, उसके मामा और मामा का बेटा तीनो नहा रहे थे।  इसी बीच अविनाश तेज बहाव में फसकर बह गया। उसके मामा ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने उसकी खोजबीन शुरू की। लगभग 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोतोखोरों की टीम ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला। अविनाश के शव को दुर्ग लाया गया है। जहाँ आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।