Breaking News :

महासमुंद नगरपालिका में कांग्रेस का कब्जा, राशि महिलांग बनी अध्यक्ष

रायपुर। महासमुंद नगर पालिका में 28 साल बाद कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है। कांग्रेस की प्रत्याशी राशि त्रिभुवन महिलांग अध्यक्ष चुनी गई हैं।

बता दे की इससे पहले कांग्रेस ने भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इस पर 4 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इसमें भाजपा ने विश्वास खो दिया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पीयूष कोसरे और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल को पर्यवेक्षक बनाकर अध्यक्ष के निर्वाचन की जिम्मेदारी दी थी। आज अध्यक्ष ने निर्वाचन की प्रक्रिया हुई, जिसमें कांग्रेस को 30 में 19 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस की राशि महिलांग की जीत हुई।