Breaking News :

चिरमिरी पहुंची प्रियंका गांधी, जनसभा में भरी हुंकार

कोरबा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार (2 मई) को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच गई हैं। इस दौरान वे कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित किया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से केवल 2 बस्तर और कोरबा ही कांग्रेस के पास है, बाकी 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी से इस बार पार्टी की कद्दावर नेत्री सरोज पांडेय को मैदान में है। वहीं कांग्रेस ने फिर से सांसद ज्योत्सना महंत पर ही भरोसा जताया है। ऐसे में यह सीट बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कोरबा लोकसभा सीट का चुनाव नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा है। ज्योत्सना महंत उनकी पत्नी हैं। विधानसभा परिणाम को देखते हुए राजनीतिक जानकार इस सीट पर काटें की टक्कर का बता रहे हैं।