Breaking News :

नक्सलियों ने किया कयराना हरकत , आईइडी ब्लास्ट के चपेट में आने से एक जवान शहीद , एक घायल ..

जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। जानकारी के मुताबिक़ आईइडी ब्लास्ट की चपेट में आने से 1 जवान शहीद हो गया, वहीं एक अन्य घायल होने की ख़बर सामने आई है। मामला सोनपुर थाने का है।

घायल जवान को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहाँ ईलाज जारी है। दोनों घायल जवान 53वीं बटालियन के हैं। मृतक जवान का नाम ASI राजेंद्र सिंह और घायल जवान का नाम बूराडे महेश बताया जा रहा है।