Breaking News :

दुसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने भाजपा में हुई शामिल, कांग्रेस पर लगाया ये आरोप...

दुसरे चरण के मतदान के पहले कांग्रेस को फिर से तगड़ा झटका लगा है।कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई है। कांग्रेस की जानी-मानी नेता पल्लवी सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। पल्लवी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बड़ा आरोप लगाया था। पल्लवी सिंह लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपने के प्रमुख चेहरों में से एक थीं


बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की दो और पोस्टर गर्ल ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। तीन दिन पहले शक्ति विधान के पोस्टर दिखने वालीं पार्टी नेता वंदना ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। 


वह पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की बजाय नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दिए जाने से नाराज हैं। वंदना ने कहा था कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं देती हैं। वह दो साल से उनसे नहीं मिल पाई हैं। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वह भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं।