Breaking News :

हेरोइन के साथ जीजा- साला गिरफ्तार, रुपए बरामद, केस दर्ज


श्रीगंगानगर। नशे की खरीद-फरोख्त करते जीजा-साले को गिरफ्तार किया गया हैं। जीजा अपने साले को ही हेरोइन बेच रहा था। इस दौरान पुलिस पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जीजा ने बताया कि वह हेरोइन पंजाब में मलोट के तस्कर लाया था। उसने 150 ग्राम हेरोइन लाने और 54 ग्राम हेरोइन बेच देने की बात कबूल की है। पुलिस मुख्य तस्कर की तलाश कर रही है। श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाने के एसआई रामविलास ने बताया कि छजगरिया मोहल्ले का राजन छजगरिया (22) पुत्र खान कांडे हेरोइन बेचने के लिए निकला था। वह मौसम विभाग की ओर से पंजाब रोड की तरफ निकलने वाले ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा। अर्जुन कॉलोनी के रहने वाले अपने साले अमर पुत्र विनोद कुमार को हेरोइन बेच रहा था। उसने एक कांटा भी रखा था। वह अभी हेरोइन तोल ही रहा था। इस दौरान पुलिस ने देखा और धर दबोचा। उसके पास हेरोइन तोलने का कांटा और बिक्री के 30 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।