Breaking News :

वास्तु अनुसार किस दिशा में रखें डस्टबिन



जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग कठिन परिश्रम करते हैं, तो कुछ लोग किस्मत के भरोसे रहते हैं। इनमें मेहनत करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है। वहीं, किस्मत के भरोसे रहने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। सफलता को बरकरार रखने के लिए व्यक्ति को निरंतर कठिन परिश्रम करते रहना चाहिए। साथ ही व्यवहार में विनम्रता रखना चाहिए। इसके अलावा, घर और ऑफिस में वास्तु दोष का ख्याल रखना चाहिए। लापरवाही बरतने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानी होती है। साथ ही परिवार में सदस्यों के बीच मनमुटाव रहता है। इसके लिए वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। वास्तु शास्त्र में सभी चीजों के लिए दिशा निर्धारित है। घर में डस्टबिन को भी सही जगह पर रखना चाहिए। अगर गलत दिशा में डस्टबिन रखते हैं, तो वास्तु दोष लगता है। इससे आर्थिक समस्या होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो डस्टबिन रखने का सही स्थान जरूर जान लें। घर में वास्तु नियमों का पालन करने से न केवल भाग्य में वृद्धि होती है, बल्कि व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की और उनकी की मार्ग पर प्रशस्त रहता है। आइए, जानते हैं-



क्यों न रखें -वास्तु एक्सपर्ट्स की मानें तो गलत दिशा में डस्टबिन रखने से घर में धन की कमी होने लगती है। इससे आर्थिक समस्या होती है। खासकर, उत्तर पूर्व दिशा में भूलकर भी डस्टबिन को उत्तर पूर्व दिशा में न रखें। -वास्तु शास्त्र में उत्तर पूर्व दिशा को देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। इस दिशा में डस्टबिन रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इससे शारीरिक और मानसिक पीड़ा होती है। किस दिशा में रखें वास्तु जानकारों की मानें तो उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम डस्टबिन के लिए उपयुक्त होता है। इस दिशा में डस्टबिन रखना चाहिए। वहीं, डस्टबिन को कभी घर के बाहर नहीं रखना चाहिए। इससे तरक्की पर विराम लग सकता है। सही दिशा में डस्टबिन रखने से भाग्य में भी वृद्धि होती है।