Breaking News :

बन रहे थे शक्तिमान, पुशअप मारते ही गिरे धड़ाम... कचरे की गाड़ी पर स्टंट पड़ा भारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़क पर दौड़ रही कचरे की गाड़ी और उस पर पुशअप करते शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लड़के की तारीफ कर रहे थे, लेकिन अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पुशअप के बाद लड़के के साथ क्या हुआ? यह दिख रहा है। 


गोमती नगर की अपर पुलिस उपायुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'शक्तिमान नहीं बुद्धिमान बनें, कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें।' पहले समझ लीजिए कि इस वीडियो में क्या है, जो एडीसीपी को यह अपील करनी पड़ी। दरअसल, वीडियो में तेज रफ्तार में दौड़ती कचरे की गाड़ी पर लड़का पुशअप करता है और थोड़ी दूर पर गिर जाता है।

https://twitter.com/CopShweta/status/1548584573054816257?s=20&t=1yUGLQfLrAQpQh8nE_PJIQ