Breaking News :

गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार , शिक्षक ने शादी का झांसा देकर 8 वी कक्षा के छात्रा के साथ किया रेप..

देश में रेप पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाये है। जिसके बाद भी बदमाशो में कानून का खौप नही है। इसके बावजूद देश में  लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच बिहार से रेप का मामला सामने आया है। यहाँ खगड़िया में एक शिक्षक अपने ही शिष्या से लगातार 6 माह तक दुष्कर्म किया। इस बात की भनक तब लगी जब लड़की गर्भवती हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में लिखित शिकायत की।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक का नाम मो. जुबेर है। आरोपी ने  8वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर करीब 6 माह तक यौन शोषण किया। साथ ही केस दर्ज होने के बाद खफ़ा होकर शिक्षक ने मंगलवार को अपनी शिष्या के परिजनों के साथ पुलिस के सामने ही मारपीट की। घटना में पीड़ित लड़की के चाचा, पिता सहित उसके भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। मामला बेलदौर थाना क्षेत्र के कुरहा बासा गांव के एक निजी स्कूल का है।

जिस समय आरोपी शिक्षक और उसके समर्थकों ने मारपीट की, उस समय खगड़िया महिला थाना अध्यक्ष किरण कुमारी भी मौजूद थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 2 घंटे तक पीड़िता का घर रणक्षेत्र बना रहा, लेकिन किसी भी पुलिस कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। लोगों की मानें तो मारपीट की घटना होते ही पुलिस वहां से भाग गई।

मामले में महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के बाद पुलिस वहां जांच के लिए गई थी। उस समय हमारे पास पुलिस जवान कम थे, इसलिए वहां से निकल गए। इधर, बेलदौर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।