Breaking News :

मौत को गले लगा रही थी महिला, डायल 112 ने बचाई जान



दुर्ग। जिले में Dial 112 ने एक महिला की जान बचाई है। टीम द्वारा त्वरित रिस्पांस से सुसाइड कर रही महिला की जान बच पाई है। आपको बता दें, Dial 112 के आरक्षकों ने फाँसी के फंदे पर लटकने जा रही महिला के घर का दरवाज़ा तोड़कर बचाया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डायल 112 के टीम को इवेंट मिला। पुलिस ने बताया कि, कॉलर को बार-बार कॉल किया जो कॉल नही उठा रहे थे तो तत्काल टीम को रवाना किया गया। डायल 112 की टीम लोकेशन के आधार पर घटनास्थल के पास पहुंची। घरवालों के संबंध में आसपास पता किया तो महिला के घर का जानकारी मिला कि, एक महिला अपने ही घर का दरवाजा लगाकर फांसी लगाने की कोशिश कर रहा है। बहुत आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खोल रही हैl पुलिस के जवानों द्वारा दरवाजा तोड़ा गया। सामने महिला अपने रूम में ही पंखे में साड़ी से फांसी लगा रही थी। जिसको तत्काल ही फंदा खोलकर निकाला गया तत्काल नीचे उतारा गया पानी पिलाया गया। फांसी लगाने की जानकारी पूछा गया तो महिला ने बताया कि पति और पत्नी के बीच पारिवारिक वाद विवाद होने के कारण महिला फांसी लगा रही थी। महिला ने बताया वह अभी ठीक है महिला एवं उसके पति को थाना मोहन नगर द्वारा समझाइस दिया गया।