Breaking News :

25 जनवरीः जाने मेष से लेकर मीन राशि का हाल , किन राशि के जातको आज....

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 जनवरी 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है, जानिए 25 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…


मेष राशि-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।


वृष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रक्त विकार से पीड़ित हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगें। परिवार की समस्या बढ़ सकती है।


मिथुन राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। साथ ही आप अपने किसी खास दोस्त को भी ले जायेंगे। आपको ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लोग आज आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। 


कर्क राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। 


सिंह राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है।


कन्या राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी।


तुला राशि-आज कार्यक्षेत्र में आप ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जो आपको निराश ही करेगी. आज आप शायद अपने बॉस से अपने प्रमोशन के बारे में बात करने वाले हैं। हो सकता है आपको वह परिणाम न मिले जिसकी आप अपेक्षा कर रहे थे। ऐसे में आपको अपना फैसला कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए।


वृश्चिक राशिआज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकती है। मानवीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया काम आपके लिए फायदेमंद रहेगा।


धनु राशि-आज का दिन आपके आत्म सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज कोई तनाव मिल सकता है। आज आपको अपने किसी भी किए हुए कार्य के लिए पछताना पड़ सकता है।


मकर राशिआज का दिन आपके किसी कार्य के पूरा होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आज आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी तरक्की देखकर जलन हो सकती है।


कुंभ राशि-आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से पहले सोचना होगा, नहीं तो उन्हें इस बात के लिए सुनने को मिल सकती है।


मीन राशि-करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बढ़िया साबित होगा। काम के दौरान आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत फैसले भी ले सकते हैं। अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी चाहिए। निजी संबंधों में पार्टनर का मन देखकर आप कहीं घूमने जाने पर विचार करेंगे।