Breaking News :

घर में रखें इन चीजों से करे आसान उपाय, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा


वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मौजूद एक चीज से सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इस ऊर्जा का असर व्यक्ति के जीवन पर अधिक पड़ता है। कई बार नकारात्मक ऊर्जा के कारण बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। कई बार जो पैसों की इतनी तंगी होती है कि कर्ज लेने तक की नौबत आ जाती है। 


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वास्तु दोष को करने के लिए कुछ चीजों को ले आएं। ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलेगी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर कौन सी चीजें लेकर आएं। सफेद आक घर में सफेद आक कापौधा लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस पौधे में भगवान गणेश का वास होता है और शिव जी को अति प्रिय होता है। वास्तु के अनुसार, इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्ति हो जाती है। इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा के अलावा उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। नारियल वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक आंख वाला नारियल घर में रखना शुभ माना जाता है। इस नारियल को शुभता और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। एक आंख वाला नारियल लाकर इसे सिंदूर से रंग लें और एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पूजा घर में रख लें और नियमित रूप से पूजा करें।