Breaking News :

27 जनवरी. जाने मेंष से लेकर मीन राशि तक का हाल , देखे पूरे राशि का हाल...

पंचांग के अनुसार 27 जनवरी 2022, गुरुवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. इस दिन चंद्रमा वृश्विक राशि में रहेगा. जहां पर केतु पहले से ही विराजमान हैं. इसके साथ ही शनि और बुध ग्रह अस्त और शुक्र वक्री रहेगें. आज का दिन कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. आइए जानते हैं इन राशियों का राशिफल.


मेष राशिफल-जो लोग आज किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है, इसलिए आज वह अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। आज आप सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात भी होगी।


वृष राशि-आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है, क्योंकि यदि आपको व्यवसाय में कुछ परेशानी आपको लंबे समय से घेरे हुई थी, तो आज आप उनके लिए और परेशान रहेंगे, जिसके कारण आज आपके कामों में भी रुकावटें आएंगी, जिनके लिए आप अपने किसी परिजन से भी मदद लेने की सोचेंगे।


मिथुन राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा. इस राशि के लोगों को उधार लेने और देने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएं क्योंकि उनके पास आपके लिए कोई अच्छी खबर हो सकती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज मिठाइयों पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा।


कर्क राशि-अपनी रचनात्मकता और कार्य क्षमता के प्रयोग से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा. इनका उपयोग आप आर्थिक लाभ पाने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में यह आपको कंपनी में महत्वपूर्ण पद भी दिला सकता है। फैशन डिजाइनरों को भी अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए।


सिंह राशि- आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति अपने भीतर बढ़ानी होगी. मन में अशांति लग रही हो तो थोड़ी देर भगवान की शरण में जाना चाहिए. जरूरी पेपर खोने व चोरी होने की आशंका है, ऐसे में सतर्क रहें और चीजों को संभालकर रखें


कन्या राशि-आज के दिन लक्ष्य को पाने की लगातार कोशिश करते रहना होगा. लक्ष्य पर अपनी नजर गड़ाए रखने से उन्नति जरूर मिलेगी. कर्मक्षेत्र में जिम्मेदारी मिल सकती है. जिसको पूरा करने के लिए सहयोगियों का पूरा साथ भी मिलेगा. लोहे से संबंधित कारोबारियों को घाटा हो सकता है, इसलिए स्टॉक वगैरह सोच-समझकर इकट्ठा करें. स्टूडेंट्स फालतू कामों में समय खराब न करें


तुला राशिमन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं। 


वश्चिक राशि-बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ च‍िंता बढ़ सकती हैं। पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे। धनलाभ होगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी।

धनु राशि-बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। काम मन लगाकर करें। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार हो सकता है। 


मकर राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बन रह रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिजनों को भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। पुराने मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 


कुंभ राशि-आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। व्यापार-धंधे में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की होने की संभावना है। स्थान परिवर्तन होने के साथ आय भी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी।


मीन राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बन सकती हैं। आकस्मिक धनलाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। उधार लेन-देन से बचें। परिश्रम और प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।