Breaking News :

शराब के लिए मना की वृद्ध महिला ने तो दो आज्ञत युवाओ ने मारी गोली, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

जशपुर जिला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह वृद्ध महिला  पर दो आज्ञात युवाओँ ने गोली चला दी है जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है। जिसके बाद आवाज सुन महिला के घर आस पास के लोग पहुचे और घायल महिला  को उरचार के लिए अस्पातल में भर्ती करया है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुची और जांच में जुट गई है। पूरा ममाला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायलूँगा का है।


मिली जानकारी के अनुसार गायलूँगा गांव में आज सुबह लगभग 5 बजे दो अज्ञात बाइक सवार गायलूँगा निवासी 60 वर्षीय मोहनी बाई के पास आए और शराब की मांग करने लगे। जब वृद्धा ने उनसे कहा कि उसके पास शराब नहीं है तो उन्होंने वृद्धा को पकड़ने की कोशिश की। वृद्धा डरकर भागते हुए घर से बाहर बाड़ी के गेट के पास पंहुच गई। 


वृद्धा के पीछे-पीछे दोनों बदमाश पहुंच गए और उसे जमीन पर पटककर गोली चला दी। इससे महिला को नाक के नीचे व आंख के पास गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए कुनकुरी होलीक्रॉस में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।