Breaking News :

20 जनवरीः जाने किन राशि पर सुर्य भगवान की कृपा बने रहेगी, पढ़े मेष राशि से मीन राशि का हाल....

 दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।


मेष राशि-आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको व्यापार में लेन-देन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में इसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को भी मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।


वृष राशि-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है। शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आज आपका अपने किसी मित्र से वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सीनियर से शाबासी मिल सकती है


मिथुन राशि-आज बौद्धिक चर्चा और समझौते में सफलता मिलेगी. आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी सहमति से सुलझेंगे। किसी से विवाद परेशानी खड़ी कर सकता है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।


कर्क राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। इस राशि की महिलाओं को मायके या मायके से शुभ समाचार मिल सकता है। लाभ के योग बन रहे हैं। आपके विचारों को ऑफिस में वरिष्ठों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।


सिंह राशि-मन अभी परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।


कन्या राशि-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत भी रहें। परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी की स्थिति में सुधार होगा।


तुला राशि-पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करेंगे। आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी।


वृश्चिक राशि-आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिलेंगे। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासील होगी।


धनु राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यों को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 


मकर राशि-आज का दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं आज घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। आज रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। 


कुंभ राशि-आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि पारिवारिक रिश्तों में कुछ दरार चल रही थी, तो उसका अब निपटारा होगा। आज आप अपनी जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप कुछ गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं


मीन राशि-आज का दिन आपके मनोरंजन और मनोरंजन के पीछे व्यतीत हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर शिकायतें होंगी। स्वभाव से आक्रामक और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन अशांत रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।