Breaking News :

भारत को किसी से कोई खतरा नहीं, रायपुर में बोले केंद्रीय गृहराज्य मंत्री


रायपुर। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान अजय कुमार मिश्रा टेनी राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने हिंदी और हिंदी भाषा को लेक कई अहम बतातें कही। राजभाषा सम्मेलन में सभा को संबोधित करते हुए अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। हिंदी को राजभाषा का दर्जा तो मिला, लेकिन उसमें बहुत से अड़चन भी लगाए। राजनीति के लिए कुछ लोगों ने भाषा को भाषा के खिलाफ खड़ा कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि मोदी ने कई मंचों पर हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं का प्रयोग धड़ल्ले से किया और गृह मंत्री ने भी क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व दिया है। यही वजह है कि भाषाओं की कटुता दूर हुई है। देश की भाषा के प्रचलित शब्दों का समावेश हिंदी शब्द सिंधू में होना चाहिए। पहले देश की छवि कमजोर देश के रूप में थी अब सशक्त देश के रूप में है। अब दुनिया को लगने लगा है कि जब उन्हें जरूरत होगी तो भारत खड़ा रहेगा। भारत को किसी से कोई खतरा नहीं है।