Breaking News :

punjab assembly electionsः विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी किया अपना प्रचार गीत

चंडीगढ़, दो फरवरी (भाषा) पंजाब विधानसभा चुनाव से करीब तीन सप्ताह पहले, कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी का एक प्रचार गीत जारी किया।


इसमें राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों जैसे सड़क निर्माण, गांवों में नए स्कूल बनाने और बिजली की दर में कटौती आदि को बयां किया गया है।


पंजाबी भाषा में लिखे गए 2.20 मिनट के इस गीत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य नेता नजर आ रहे हैं। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस गीत को साझा किया।


राज्य में 20 फरवरी को 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं।