Breaking News :

महिला व्यवसायी को ब्लेकमेल, जबरन लोन देकर दोगुनी पैसे मांग रहे शातिर


बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला को एप से बिना मांगे लोन देकर दोगुनी रकम की मांग की जा रही है। महिला के मना करने पर उनकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला व्यवसाय करती हैं। उन्होंने बताया कि लाकडाउन के बाद से उनका काम बंद है। इसके कारण उन्हें आर्थिक समस्या आ रही है। बीते दिनों उन्होंने इंटरनेट मीडिया में आनलाइन एप के माध्यम से लोन मिलने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर लिया। 


एप में मांगी जानकारी देने के बाद उन्हें नौ हजार स्र्पये दे दिए गए। इसके एक सप्ताह बाद ही उनसे 16 हजार की मांग की गई। स्र्पये नहीं देने पर महिला को उनका सिविल खराब होने की धमकी दी गई। इस पर महिला ने बताए खाते में 16 हजार स्र्पये जमा करा दिए। इसके दूसरे ही दिन बिना मांगे, उनके खाते में 16 हजार स्र्पये जमा करा दिए गए। इसके बाद उनसे 24 हजार की मांग की जा रही है। महिला ने बिना मांगे लोन देने पर एतराज जताया। साथ ही उन्होंने एक सप्ताह के भीतर ही दोगुनी राशि देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला को अलग-अलग नंबरों से काल कर धमकियां दी जा रही हैं। कई बार काल करने पर भी महिला ने स्र्पये देने से इन्कार कर दिया। अब उन्हें अश्लील फोटो वायरल करने की धमकियां दी जा रही हैं। महिला ने इसकी शिकायत एसपी पास्र्ल व सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।