Breaking News :

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए जेसीसी ने इसे बनाया अपना उम्मीदवार.. ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरी खबर..

छत्‍तीसगढ़ में खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के पश्चात रिक्त हुई खैरागढ़ विधानसभा में आगामी 18 अप्रैल 2022 को उपचुनाव संपन्न होगा।खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जेसीसीजे ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. पार्टी ने नरेंद्र सोनी को जेसीजीजे का प्रत्याशी घोषित किया है.


भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों में विधानसभा उप चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान किया है। चुनाव के लिए उम्मीदवार को 17 मार्च को राजपत्र अधिसूचना जारी करनी होगी। 24 मार्च को नामांकन भरने की आखरी तारीख तय की गई है, वही 25 मार्च को नामांकनों की जांच होगी। 28 मार्च को नामांकन से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। इसके बाद 12 अप्रैल को मतदान होगा, 16 अप्रैल को मतगणना की जाएगी। इसके बाद 18 अप्रैल तक चुनाव ख़त्म करने के निर्देश हैं।


बता दें छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा से जोगी कांग्रेस के देवव्रत सिंह विधायक थे। लेकिन 4 नवंबर की सुबह अचानक विधायक देवव्रत सिंह को हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। इनके निधन के बाद से खैरागढ़ की सीट खाली है। दिवंगत देवव्रत सिंह उत्तर प्रदेश के विधायक राजा भैया के बहनोई थे। देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं।