Breaking News :

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म,युवती प्रेग्नेंट,युवक फरार, मामला दर्ज, पढ़े पूरी खबरे



बिलसपुर। अक्सर आये दिन दुष्कर्म का मामला आते रहता है ऐसे ही बिलासपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहा युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है. 


बताया जा रहा है कि दो सालों से युवती को प्रेम जाल में फसा कर रखा था युवक।  युवती पूरा तरह प्रेम जाल में फास चुकी थी और युवक का हर एक बात मानने लगी थी. फिर युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और दो माह का गर्भवती हो गई थी युवती। इसकी सुचना युवक को हुआ और वाह शादी से इंकार कर दिया फिर धीरे- धीरे बात चित भी बंद कर दिया था।  


जिससे  युवती परेशान होकर खुद खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। पांच दिन तक उपचार के बाद लड़की की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद रायपुर के गोलबाजार थाने में मर्ग कायम कर 10 अगस्त को केस को सकरी थाना भेजा गया। लड़की ने अस्पताल में मौत से पहले डॉक्टर को बयान दिया था, जिसमें उसने बताया कि लाखासार निवासी रितिक मानिकपुरी से दो साल से उसकी दोस्ती थी। तब वह 16 साल की थी। इस दौरान युवक ने उससे प्यार करने और शादी करने का वादा किया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म भी किया। 


इसके चलते लड़की दो माह की गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी उसने युवक को दी, उसने शादी करने से इंकार कर दिया और उससे बातचीत भी बंद कर दी। इससे परेशान होकर उसने यह आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद आरोपी रितिक मानिकपुरी फरार हो गया था। सकरी पुलिस ने मर्ग डायरी थाना आने के बाद जांच शुरू की। जांच के दौरान लड़की के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। लड़की की मौत के पहले बयान और परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रितिक मानिकपुरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।