Breaking News :

झारखंड में आतंक का राज है: भाजपा का दावा

जमशेदपुर, 19 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दावा किया कि राज्य में आतंक का राज है और आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि के कारण आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


जमशेदपुर के एक दिवसीय निजी दौरे पर आए प्रकाश ने राज्य में आपराधिक घटनाएं बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड 'देश की अपराध राजधानी' बनने की ओर बढ़ रहा है।


भाजपा नेता ने दावा किया कि झारखंड में पिछले दो वर्षों के दौरान 3,266 महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न किया गया। उन्होंने कहा, 'कानून और व्यवस्था वास्तव में भयावह है।