Breaking News :

शराब के नशे में नहाने गये युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत, देखे पूरी खबर

बिलासपुर। चिंगराजपारा में रहने वाला युवक बहतराई स्थित तालाब गया। वहां उसने तालाब के पास ही शराब पी। इसके बाद वह नहाने के लिए उतर गया। गहराई में जाकर युवक डूब गया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव निकलवा लिया है। शव को सिम्स भेजा गया है।

आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में रहने वाला अजय श्रीवास उर्फ विक्की(22) रोजी-मजदूरी करता था। सोमवार की शाम वह बहतराई स्थित तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाने से पहले उसने साथियों के साथ तालाब के पास ही शराब पी। इसके बाद वह कपड़े उतारकर नहाने के लिए पानी में उतर गया। गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह पानी से बाहर ही नहीं निकला।

देर तक उसके बाहर नहीं आने पर दोस्तों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही सरकंडा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से देर शाम शव पानी से निकाल लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया है। मंगलवार की सुबह स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।