Breaking News :

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल इस साल बंध सकते है शादी के बंधन में , जानिए किससे होगी केएल राहुल की शादी , पढ़े पूरी खबर

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के लिए ये साल काफी खास होने वाला है। केएल राहुल को इस साल पार्ट टाइम ही सही टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका मिल गया है, जबकि वे वनडे टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। यहां भी वे पार्ट टाइम ही टीम के कप्तान हैं। इसके अलावा उनको इस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से भी खुशखबरी मिल सकती है और उन्हें बीसीसीआई के एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ए प्लस कैटेगरी में जगह मिल सकती है। ये खुशखबरी शायद उनके और उनके फैंस के लिए कम होगी, लेकिन सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि वे इस साल शादी करने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल 2022 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कर्नाटक का ये क्रिकेटर लगातार टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहा है। सीमित ओवरों के उपकप्तान के रूप में उनको बीसीसीआई ने नियुक्त किया है। प्रोफेशनल क्रिकेट से इतर वे अपने निजी जीवन में भी खुशियों के रंग भरने जा रहे हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
केएल राहुल काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। वे पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इससे पहले से ही दोनों के बीच करीबियां देखी गईं, लेकिन तीन साल पहले उन्होंने इसका ऐलान सोशल मीडिया के माध्यम से किया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, "अथिया-राहुल की शादी निश्चित रूप से 2022 में होगी। इस जोड़े को दोनों तरफ के माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त है।" इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे एक्टर अहान शेट्टी भी इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अहान और तानिया श्रॉफ के बीच लंबे समय से रिलेशनशिप चली आ रही है और ये कपल भी इस साल शादी करने का इरादा रखता है। पिछले ही साल केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी को बर्थडे विश करते हुए लिखा था कि हैप्पी बर्थडे माय लव।