Breaking News :

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित ..


अंबिकापुरः सरगुज़ा राजपरिवार के सदस्य और जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को सरगुज़ा का जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुना गया है। उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था और न ही निर्वाचन के दौरान भाजपा समर्थित तीनों जिला पंचायत सदस्य पहुंचे। आदित्येश्वर का एकमात्र नामांकन होने पर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दे दिया।



14 सदस्यीय सरगुजा जिला पंचायत में 11 कांग्रेस और 3 भाजपा के सदस्य हैं। पंचायत के उपाध्यक्ष का पद करीब एक साल से गुप्ता के त्याग पत्र देने के बाद से रिक्त था। उन्होंने 21 मार्च को इस्तीफा दिया था, जिसे 6 अप्रैल को स्वीकार किया गया। इसके बाद से ही पद खाली था,जब कांग्रेसियों को आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के निर्विरोध चुने जाने की जानकारी मिली तो सभी जिला पंचायत के बाहर पहुंचे। उन्होंने सिंहदेव का स्वागत किया व उन्हें लेकर राजीव भवन पहुंचे। इससे पहले के उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता को भी सिंहदेव का करीबी माना जाता था।.