Breaking News :

बतौली में नगर बंद सफल रहा



सरगुजा/बतौली। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए लोमहर्षक घटना जिसमें भुनेश्वर यादव की नृशंस हत्या 8 अप्रैल को असामाजिक तत्वों ने कर दी थी।एक विशेष समुदाय के व्यक्तियों ने इस घटना को अंजाम दिया।इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने प्रदेश स्तरीय बंद का आह्वान किया। इसी तारतम्य में आज यानि सोमवार को बतौली में बंद का आयोजन किया गया था। जिसे हिंदू धर्मावलंबियों एवं सभी समुदाय के व्यापारियों ने सहयोग देकर नगर बंद को सफल बनाया।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विगत कुछ महीनों में हिंदुओं की नृशंस हत्या की गई है,और कई घटनाएं घटित हुई हैं। जिससे हिंदु अपने आप को डरा हुआ महसूस कर रहे हैं।शासन को चेतावनी देने के लिए प्रदेश स्तरीय बंद का आयोजन 10 अप्रैल को किया गया। जिसमें बतौली के व्यापारियों एवं नगर वासियों ने पूर्ण सहयोग करते हुए बंद को अपना समर्थन दिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार आर एस यादव थाना प्रभारी फरदी नंद कुजूर एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।


बंद के दौरान जय श्री राम,भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। विश्व हिंदू परिषद के विजय यादव, बजरंग दल के मोनू मिश्रा, एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, निशांत गुप्ता, अमित गुप्ता, नितिन गुप्ता ,बजरंग ठाकुर, सोनू ,मुकेश गुप्ता,, लल्लू महाराज ,सुमित गुप्ता, हरी गुप्ता,विशाल गुप्ता, आशु गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, रवि नामदेव के साथ अन्य कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने में सहयोग किया। भाजपा मंडल महामंत्री निशांत गुप्ता"मोंटी" ने सभी व्यापारी बंधुओं, नगर वासियो को बंद को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है।