Breaking News :

छत्तीसगढ़ से लगे अब इस राज्य में नक्सलियों के खिलाफ एक्शन शुरू, जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराए एक महिला समेत 4 नक्सली, एरिया कमांडर गिरफ्तार

Naxal Encounter in Jharkhand: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में साय सरकार नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी का नतीजा है कि सरकार बनने के सात माह के अंदर ही जवानों ने अबतक 120 से ज्यादा नक्सलियों का मार गिराया है। वहीं सैंकड़ों की संख्या में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं छत्तीसगढ के सीमावर्ती राज्य झारखंड में भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत चार नक्सली मारे गए हैं। वहीं, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है।

17 जून (सोमवार) की सुबह पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 4 नक्सलियों को ढेर किया गया। मारे गए नक्सलियों में एक महिला सहित 4 भाकपा नक्सली हैं। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। जवानों ने उनके पास से इंसास, एसएलआर और थ्री नॉट थ्री समेत 6 हथियार बरामद किए हैं।

मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर शामिल है जो मिसिर बेसरा का खास है। जबकि एक सबजोनल कमांडर है जो छत्तीसगढ़ का है इसके साथ ही एक एरिया कमांडर और एक महिला कैडर शामिल है।

इस घटना की जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी हैष उन्होंने बताया है कि सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ और सर्च अभियान में 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद जवान सर्च अभियान चला रहे हैं।