Breaking News :

29 जनवरीः देखे आज का राशिफल कैसा रहने वाला है आप का दिन..

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं।



मेष राशि-आज का दिन आप अपने व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे, जिनसे आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि विवाह कर लिया है, तो उनके जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आज आपको अपने किसी परिजन पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, क्योंकि वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं।


वृष राशि-आज आपको अपने शत्रुओं से संभल कर रहना होगा, क्योंकि वह आपके कार्य को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें  पहचानना भी होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं, जो लोग सामने कुछ और और बाद में कुछ हो व बुराइयां करते हो, आपको उनसे भी सतर्क रहना होगा।


मिथुन राशि-आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी उस एनर्जी को सही काम में लगाएं और व्यर्थ ना करें, इसीलिए आज आप अपने पिछले समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


कर्क राशि-आज आपके परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. काम सोच समझकर करें और बातचीत के दौरान कुछ भी गलत कहने से बचें। इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। कोई प्रिय वस्तु आपसे छीनी जा सकती है या नष्ट हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। आज कुछ भी खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें जो आपके पास पहले से हैं। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा।


सिंह राशि-जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। ऑफिस में आज काम पूरा करने में जल्दबाजी न करें। ऐसा करने से काम अच्छे से पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शांत रहें। किसी बात पर गुस्सा करने से बचें। अगर आप गुस्से में हैं तो घर का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।


कन्या राशि-आज के दिन कार्यक्षेत्र में क्रोध पर नियंत्रण रखें. आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-छोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य रखना होगा और पेशेवर तरीके से व्यवहार करना होगा। अगर आप शांति से काम लें तो समय के साथ ये झगड़े अपने आप सुलझ सकते हैं। आज विदेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। 


तुला राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज आप नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक रहेगा। आज सोशल मीडिया के जरिये आपका कोई नया दोस्त बनेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। 


वृश्चिक राशि-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आज आपके कुछ खास कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे को समझाने की कोशिश करेंगे।


धनु राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।


मकर राशि-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे।


कुंभ राशि-आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आप परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के व्यापारियों को धन लाभ होगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।


मीन राशि-आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपके तरक्की के नये रास्ते नजर आयेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे होंगे। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।