Breaking News :

CG: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक की हालत नाजुक

दंतेवाड़ा। जिले में दो बाइकों की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।  उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 9 बजे बालूद ग्राम पंचायत के कुआंपारा में हुआ है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।



जानकारी के अनुसार, चितालुर निवासी लोकेश ठाकुर कटेकल्याण जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सामने से आ रही बाइक  आमने-सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि  दोनों युवक काफी दूर जा गिरे। इससे लोकेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा युवक मुन्ना भास्कर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।