Breaking News :

CG : अभिनेत्री के साथ रेप, स्क्रिप्ट राइटर ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म, 4 के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर।  जिले में एक छतीसगढ़ी अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ अभिनेत्री से फ़िल्म के स्क्रिप्ट राइटर ने साथियों के के साथ मिलकर युवती से दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने घटना के एक साल बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता छतीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेत्री है। फिल्मों में काम के सिलसिले के दौरान उसकी पहचान  वेदपरसदा के नारायण साहू से हुई। नारायण छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रिप्ट राइटर है। अप्रैल 22 में फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में युवती उसकी सहेली व नारायण साहू व उसका साथी नारायण भोई रायपुर गए हुए थे। वह से यस सब रात करीब 11 बजे बिलासपुर वापस लौट गए। रात ज्यादा होनेके कारण नारायण साहू से कहा की मेरे घर चलिए।  सुबह अपने घर चले जाना। एक ही फील्ड से होने के चलते अभिनेत्री युवती ने नारायण साहू की बात मान ली। और उसके मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित देव किरारी गांव अपनी सहेली के साथ चले गयी। 


वहां पहुंचने के बाद नारायण से अभिनेत्री और उसकी सहेली को एक अलग रूम रहने के लिए दिया, और खुद अपने साथी के साथ अलग कमरे में रूक गया। रात को युवक ने दरवाजा खटखटाया। इस पर युवतियों ने सोचा कुछ काम होगा और उसने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही एक युवक अंदर घुस गया। वहीं, दूसरे युवक ने अभिनेत्री के साथ ठहरी युवती को हाथ पकड़कर खींचते हुए बाहर निकाल दिया, औरत जाते जाते दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद अंदर कमरे में नारायण साहू ने छतीसगढिया अभिनेत्री के साथ रात भर दुष्कर्म किया। 


सुबह होने पर अभिनेत्री ने FIR दर्ज कराने की बात कही। जिसपर नारायण ने कहा की वह उससे प्यार करता है और उससे शादी भी करना चाहता है। इस पर अभिनेत्री ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की। इसके बाद आरोपी लगातार अप्रैल 21 से मार्च 22 तक शादी का झांसा देता रहा। इसी बीच आरोपी ने अभिनेत्री से शादी से इंकार कर दिया, इस बात से आहात युवती ने कल मस्तूरी थाने में घटना की एफआईआर दर्ज करवाई। अभिनेत्री की शिकायत के बाद पुलिस ने नारायण साहू, नारायण भोई, और उसके दो अन्य साथियों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। वहीँ आरोपी एफआईआर के बाद फोन बंद कर फरार हो गए हैं।