Breaking News :

मजदूर का शव देने के लिए ASI ने परिजनों से मांगे 50 हजार, वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

रायगढ़। जिले में वन्यप्राणी का शिकार करने गए शिकारी खुद शिकार हो गए है। शिकारियों ने वन्यप्राणी का शिकार करने के लिए करंट बिछा के रखा था। जिसकी चपेट में वह खुद आ गए। करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। वही एक कोटरी भी करंट से मर गई है। हादसे की जानकारी लगने के बाद वन अमले की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कारवाही में जुट गई है। मरने वालो में पूंजीपथरा निवासी बीरबल मंगल सिंह धनवार सहित उसके दो साथी शामिल है। घटना की पुष्टि करते हुए तमनार रेंजर ने बताया की 11000 वोल्टेज तार से करंट लगाया गया था।  जिसकी चपेट में ये आ गए।