Breaking News :

सुरजेवाला के बयान पर BJP का पलटवार: गिनाई कांग्रेस नेताओं की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियां

भोपाल। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को लेकर दिए विवादित बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। सुरजेवाला के बयान पर बीजेपी का पलटवार करते हुए कहा ‘कितना गिरोगे कांग्रेसियों…??’ बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ऐसे बयान कांग्रेसी नेताओं का ‘नारी शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्ष द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी की एक लिस्ट भी पेश कर दी।

आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा-

कांग्रेसी नेताओं का ”नारी शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता, विकृत बुद्धि और ओछे बयानों का काला परिचय।

गांधी परिवार के करीबी रणदीप सुरजेवाला का बयान- हम MLA MP क्यों बनाते हैं ताकि वो हमारी आवाज उठा सकें, कोई हेमा मालिनी तो हैं नहीं, कि चाटने के लिए बनाते हों।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते के अभद्र बोल- भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रनौत को बाजारू और छोटी काशी की तुलना महिलाओं की मंडी से की।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तुच्छ सोच – क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं।

कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री, दिग्विजय सिंह का स्तर- महिला सांसद मीनाक्षी नटराजन को 100 टका टंच माल कहते हैं।

कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री,कमलनाथ की घृणित मानसिकता- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिलाओं को आइटम और सजावट का सामान कहते हैं।

कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंक की महिलाओं के प्रति सोच महिलाएं केवल रसोई में खाना बनाना जानती हैं।

कांग्रेस राज्य सभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सेक्स सीडी – जिसमें सिंघवी एक महिला वकील को जज बनवाने का लालच देते हैं।

राजस्थान कांग्रेस नेता, शांति धारीवाल का महिला विरोधी बयान– विधानसभा में कहते हैं राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।

तत्कालीन कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के अमर्यादित शब्द – नई जीत एवं नये विवाह की खुशियों का अलग मजा है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं बाहर न निकलें उनकी आबरू लुट सकती है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की स्तरहीनता– सभा में महिला की चुन्नी खींच ली और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई तक करने लगे।

रेणुका चौधरी महिला होकर महिलाओं के बारे में अपशब्द – “रेप तो चलते ही रहते हैं (रेप इज कॉमन)।

राजाराम पाल की निम्न स्तरीय सोच – कांग्रेस पार्टी में दलित महिलाओं से भेदभाव नहीं किया जाता है। इन महिलाओं को हमारे घर के अंदर ही नहीं, बेडरूम तक आने की इजाजत है। यहां ऐसी कोई महिला नहीं है, जो हमारे बेडरूम तक न आई हो।

कांग्रेस के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बोत्सा सत्यनारायण– रेप से बचने के लिए औरतों को घर के अंदर ही रहना चाहिए।

सोनिया गांधी के करीबी शशि थरूर– भारतीय अर्थव्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए थरूर ने कहा था हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई है।

कांग्रेस आईटी सेल कांड– दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस आईटी सेल के सदस्य चिराग पटनायक पर कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल में साथ काम करने वाली ही एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया ।

NSUI की एक महिला कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा– NSUI अध्यक्ष फैरोज खान राजनीतिक तरक्की के लिए महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। और कितना गिरोगे कांग्रेसियों…??

बता दें कि कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को लेकर एक बयान वायरल है। हरियाणा के कैथल में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि हम लोगों को विधायक और सांसद आप लोग इसलिए बनाते हैं ताकि जनता की आवाज संसद में उठा सकें। ‘कोई हेमा मालिनी तो है नहीं…। कोई फिल्म स्टार तो हैं नहीं’।

नर्मदापुरम पहुंचे शिवराज सिंह: BJP प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा, कहा-रिकॉर्ड वोट से जीतेगी भाजपा

रणदीप सुरजेवाला ने दी सफाई

इस पूरे मामले में रणदीप सुरजेवाला ने सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा भाजपा की IT Cell को काट-छांट, तोड़-मरोड़, फ़र्ज़ी-झूठी बातें फ़ैलाने की आदत बन गई है, ताकि वो हररोज़ मोदी सरकार की युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों-विफलताओं व भारत के संविधान को ख़त्म करने की साज़िश से देश का ध्यान भटका सके।

‘प्रभु! दिल्ली पहुंचा दो’… BJP प्रत्याशी को गजराज का सहारा, राह चलते हाथी से मांगा संसद पहुंचने का आशीर्वाद

सब अपने काम के दम पर बनते-बिगड़ते हैं

पूरा वीडियो सुनिए – मैंने कहा “हम तो हेमा मालिनी जी का भी बहुत सम्मान करते हैं। क्योंकि वो धर्मेंद्र जी से ब्याह रखी हैं, बहु हैं हमारी ।” मेरा बयान केवल इतना था कि सार्वजनिक जीवन में सभी की जनता के प्रति जवाबदेही तय होनी चाहिए, चाहे वो नायब सैनी जी हों, या खट्टर जी या में ख़ुद। सब अपने काम के दम पर बनते-बिगड़ते हैं, जनता सर्वोपरि है और चुनाव में उसे अपने विवेक का इस्तेमाल कर के चुनाव करना होता है।