Breaking News :

जहर खाकर महिला ने की आत्महत्या करने का प्रयास,अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जहर खाने वाला मामला बहुत ही ज्यादा आ रहा है ऐसी ही बिलासपुर से चौका देने वाली खबर सामने आ रही है जहा एक महिला ने बिना कारन वस् जहर खा ली है. 


बताया जा रहा है की रतनपुर के रहने वाली 60 वर्षीय बुधवारा बाई पति सुखाऊ राम खेती किसानी का काम करती हैं। खाना खाकर अपने परिवार समेत सोने चली गई थीं। परिवार के अन्य सदस्य सोकर उठे और अपने-अपने काम पर व्यस्त हो गए। लेकिन बुधवारा बाई अपने कमरे से बाहर नहीं निकलीं। संदेह होने पर स्वजन उन्हें उठाने के लिए कमरे के अंदर गय। तब वह अपने बिस्तर पर पड़ी थीं। उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। कुछ समय बाद महिला उल्टी करने लगी। तब जहर खाने के बारे में पता चला। इसके बाद स्वजन ने आनन फानन में वाहन की व्यवस्था कर उसे सिम्स लेकर पहुंचे। सिम्स के डाक्टरों ने महिला को मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया है। डाक्टर मरीज का गहन इलाज कर रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि जहर मरीज के शरीर में फैल गया। दवा देकर असर को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।