Breaking News :

हाथियों का आतंक: किसानों के फसलों और झोपड़ियों को किया तहस-नहस


बिलासपुर। अचानकमार अभयारण्य में सात हाथियों का दल विचरण कर रहा है। दल ने दो झोपडिय़ों को तहस-नहस कर दिया, फसलें रौंदी और भीतर रखे महुआ और अनाज को चट कर गए। अचानकमार में तीन चार महीनों से हाथियों 13 हाथियो का दल विचरण कर रहा था। इनमें से कुछ हाथी मरवाही के जंगलों में चले गए थे, लेकिन हाथी पूरी बरसात रुके रहे। इस दौरान उन्होंने गांवों की ओर दस्तक नहीं दी थी लेकिन वे बीते एक सप्ताह से लगातार सुरही रेंज के गांवों से गुजर रहे हैं। कल रात उन्होंने बिजराकछार और बरनाला में ग्रामीणों के खेत में लगी धान की फसल को रौंद दिया। बिजराकछार में रतन सिंह गोंड और पहार सिंह गोंड की झोपड़ी को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद वे छपरवा रेंज में रुके हुए हैं।