Breaking News :

वक्री मंगल से इन 4 राशि वालों की पलटेगी किस्मत


ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह ने 16 अक्टूबर को वृषभ राशि में प्रवेश किया था। अब 30 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 54 मिनट पर वक्री हो चुके हैं। मंगल अब उल्टी चाल चलेंगे। ज्यादातर ग्रहों की वक्री चाल कष्टकारी मानी गई है, लेकिन वक्री मंगल महापुरुष राजयोग बन रहे हैं। जानें वक्री मंगल किन राशि वालों के जीवन में लाएंगे खुशियां- वृषभ- मंगल वक्री होकर वृषभ राशि वालों को लाभ ही लाभ पहुंचाएंगे। इस अवधि में नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। 


मान-सम्मान बढ़ेगा। नवंबर में ग्रहों का गोचर इन 5 राशि वालों के लाएगा अच्छे दिन, जानें क्या आपकी राशि भी है शामिल सिंह- सिंह राशि वालों के लिए मंगल की वक्री चाल लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता हासिल होगी। परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकते हैं। कन्या- कन्या राशि वालों के लिए वक्री मंगल शुभ साबित होंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी करने वाले जातकों के आय में वृद्धि संभव है। वाहन या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुंभ- मंगल ग्रह कुंभ राशि वालों के साहस व पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस दौरान आप हर काम को आसानी से करते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी।