Breaking News :

CG: गैंगरेप पीड़िता से सौदेबाजी! 16 साल की युवती से 4 ने लड़कों ने किया गैंगरेप, मामला दबाने के लिए दिया पैसों का लालच, राजीनामा भी लिखवाया

जशपुर। जिले में हुए नाबालिग संग गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में हैरान कर देने वाली बात भी सामने आई है। ऐसा बताया गया है कि चारों आरोपी ने मिलकर लड़की के परिजनों को बात छिपाने के लिए राजी कर लिया था। इसके लिए उन्होंने कुछ पैसे देने का लालच दिया था। इसके लिए एक इकरारनामा भी लिखवाया गया। यही पत्र सोशल मीडिया में वायरल है।  मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है।  मामला शनिवार 9 जुलाई का बताया जा रहा है। 



बता दे कि  16 साल की लड़की किसी काम से दोपहर के वक्त बाहर गई थी। वह वापस लौट रही थी।  तभी चार युवकों ने उसके साथ जंगल में बारी- बारी से रेप किया था। इसके बाद चारो आरोपी लड़की को जंगल में छोड़कर भाग गए थे। घटना के बाद लड़की घर पहुंची थी।  परिजनों को इस बारे में बताया गया। फिर 108 की मदद से लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने लड़की का इलाज किया। अगले दिन लड़की घर पहुंची। 




इसके बाद लड़की ने थाने जाकर चारो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात ये है कि लड़की के परिजनों को आरोपियों ने मामला दबाने के लिए पैसों का लालच भी दिया था। इसके लिए उन्होंने परिजनों ने एक राजीनामा भी लिखवाया था। कांसाबेल पुलिस ने बताया की आरोपियों ने लड़की के परिजनों को पैसों का लालच देकर मामला दबाने के लिए राजी कर लिया था। हालांकि कितने पैसों के लेनदेन की बात हुई थी। पुलिस इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।