Breaking News :

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रकट की संवेदनाएं

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन संतरा महंत का हृदयघात से निधन हो गया है। उनका कोरबा के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, संतरा महंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।