Breaking News :

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने गुपचुप रचा ली शादी! बोलीं- 'आए हो मेरी जिंदगी में..'


Aamrapali Dubey Instagram video: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की खूबसूरती के आगे कई हसीनाएं फीकी लगती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती दिखाई देती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। इस बीच आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दुल्हन बन फैंस के दिलों की धड़कने तेज करती दिखाई दे रही हैं। इस क्लिप के बैंकग्राउंड में 'आए हो मेरी जिंदगी में.. गाना चल रहा है। वीडियो में आम्रपाली रेड साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस के दिलों पर छुरियों चल गई हैं। आम्रपाली का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें कि कई फिल्मों में दुल्हन का किरदार निभा चुकीं 35 साल की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अब तक शादी नहीं की है।