Breaking News :

11 साल की हुईं अभिषेक बच्चन की लाडली आराध्या, बेटी के बर्थडे पर जमकर हो रहीं ट्रोल



अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की लाडली बेटी आराध्या आज 11 साल की हो गई हैं। अमिताभ बच्चन की पोती का जन्म 16 नवंबर को 2011 को हुआ था। आराध्या (Aaradhya Bachchan) के 11वें बर्थडे पर ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी लाडली बिटिया पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या आराध्या को लिप किस करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मेरा प्यार, मेरी जिंदगी... आई लव यू मेरी आराध्या।" मां ऐश्वर्या का आराध्या के लिए किया गया यह क्यूट पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर फैंस के कमेंट्स की भीड़ उमड़ गई है। जहां ज्यादातर लोग ऐश्वर्या की बेटी को बर्थडे विश कर रहे हैं तो कुछ लोग बेटी को लिप किस करने के लिए ऐश्वर्या को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मां का प्यार।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह भारत का कल्चर नहीं है।" ऐश्वर्या राय के इस पोस्ट को अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।


साल 2007 में रचाई थी अभिषेक-ऐश्वर्या ने शादी बता दें कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 2008 में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक से शादी रचाई थी। इस शादी में केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक्ट्रेस ने शादी के 4 साल बाद यानी 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया था। घर में जन्मीं नन्हीं पोती का नाम खुद अमिताभ बच्चन ने रखा था।