Breaking News :

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को फिर हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली से लौटने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कोविड की जांच करवाई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा​ कि दिल्ली प्रवास से लौटकर मैने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है एवं चिकित्सकों के परामर्श अनुसार मैं होम आइसोलेशन का पालन कर रहा हूं।